Archive for March, 2007

मैं बिरहन बैठी

यह सुमधुर भजन मीना कपूर ने 1948  में बनी फिल्म गोपीनाथ में गाया था,  फिल्म के संगीतकार थे नीनू मजूमदार। मीरां बाई के सुन्दर भजन का आनन्द लेने के लिये उपर दी गई लिंक पर क्लिक करें। 

मैं बिरहिन बैठी जागूं; जगत सब सोवे री आली 

दुल्हन बैठी रंगमहल में मोतियन की लड़ पोवे

एक दुल्हन हम ऐसी देखी अंसुवन माला पोवे

री मैं बिरहिन बैठी…..

तारे गिन गिन रैन बिहानी सुख: की घड़ी कब आवे

मीरा के प्रभू गिरधर नागर जब मोहे दरस दिखावे

मैं बिरहिन बैठी……

Comments (6)